पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल खाली करो, कहीं और जाओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. जब से आदेश स्कूल पहुंचा प्राचार्य एमपी कुर्वेती घबराए हुए थे। उन्होंने आनन-फानन में अभिभावकों को चर्चा के लिए बुलाया और आदेश के बारे में सूचित कर वैकल्पिक व्यवस्था होने तक स्कूल न भेजने कहा। इससे अभिभावक नाराज हो उठे और बच्चों को लेकर सड़क पर आ गए।
प्राचार्य के संतोषप्रद उधार न देने के कारण कुछ ने पूरा ठीकरा प्राचार्य के सिर फोड़ दिया। क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। माहौल बिगड़ता देख प्राचार्य ने अपनी विवशता जताई, जिस पर कुछ अभिभावकों ने कलेट्रेट जाने का निर्णय लिया। लीज को लेकर लफड़ा- संजीवनी नगर में स्कूल के लिए राज्य सरकार ने जमीन आवंटित की है, लेकिन जमीन की लीज केवल 30 साल की है।
वहीं के.वि.सं के नियमानुसार स्कूल को कम से कम 99 साल की लीज पर भूमि आवंटित होना चाहिए। इसी चकर में स्कूल भवन का निर्माण कार्य लंबित पड़ा है। गत 17 जनवरी का कलेटर ने रानी दुर्गावती स्कूल गंगानगर गढ़ा स्थित अनुसूचित जाति, जनजाति कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया था।
इसके बाद उन्होंने 18 जनवरी को आदेश जारी किया कि कन्या छात्रावास के 8 कमरे जो केन्द्रीय विद्यालय के कब्जे में हैं, 31 जनवरी तक हर हाल में खाली कर दिए जाएं। केन्द्रीय विद्यालय के महज 2 कमरे हैं, छात्रावास के 8 कमरों में फिलहाल स्कूल संचालित हो रहा है। उसके बाद प्राचार्य ने कई बार कलेक्टर से मुलाकात करनी चाही, लेकिन उनकी सुनवाई न हुई।
बाद में राहत- अभिभावकों ने अपनी समस्या से सांसद राकेश सिंह को भी अवगत कराया। साथ ही यह बताया कि स्कूल बंद होने से बच्चों के भविष्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने हस्तक्षेप करते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन के असिस्टेंट कमिश्नर वीके श्रीवास्तव और प्राचार्य से चर्चा करते हुए समस्या का निराकरण किया।
स्कूल को 1 साल की मोहलत दिलाई। सांसद की पहल पर असिस्टेंट कमिश्नर ने आश्वस्त कराया किवे एक वर्ष के भीतर विद्यालय भवन का नेता आए आगे- अभिभावकों की समस्या के बाद क्षेत्रीय विधायक तरुण भानोट और पार्षद संजय राठौर आगे आए।
गौरव भानोट के नेतृत्व में चकाजाम करने की स्थिति निर्मित हुई। कलेक्टर से चर्चा न होने के कारण गोरखपुर एसडीएम पीसी डहेरिया से चर्चा की। उन्होंने समस्या का समाधान करते हुए भवन खाली न करवाने का आश्वासन मौके पर दिया। पार्षद संजय राठौर ने स्कूल खाली होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। विरोध में गणेश चौकसे, शेखर सोनी, आलोक उपाध्याय, सलिल चौकसे, अभिषेक पाठक, अरुण जैन, सुखदेव पटेल, नीलेश हुकुम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।