पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एटीएम लूटने पहुंचे नकाबपोश, गार्ड पर कुल्हाड़ी-तलवार से हमला कर दहशत फैलाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित धनवंतरी नगर में बीती रात नकाबपोश लुटेरों ने एटीएम लूटने की कोशिश की। कुल्हाड़ी और तलवार लेकर पहुंचे लुटेरों ने गार्ड पर हमला कर घायल किया और दहशत फैलाते हुए मशीन को तोड़ने का प्रयास करते रहे, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। लुटेरों के हमले में घायल गार्ड ने वहां से भागकर लोगों से मदद की गुहार लगायी उसके बाद लुटेरे वहां से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात ढाई बजे के करीब धनवंतरी नगर स्थित एसबीआई की एटीएम में तीन नकाबपोश लुटेरे पहुंचे और वहां तैनात गार्ड नारायण पटेल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गार्ड ने लुटेरों का मुकाबला किया और काफी देर तक उनसे भिड़ा रहा।
घायल होने के बाद उसने चिल्लाना शुरू किया तो लुटेरे दहशत में आकर वहां से भाग निकले। पुलिस के अनुसार लुटेरों ने गार्ड पर हमला कर मशीन को तोड़कर लूटने का प्रयास किया, लेकिन मशीन को नहीं तोड़ पाए और वहां से भाग निकले। पुलिस ने गार्ड द्वारा बताए गये हुलिए के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
आधी रात को एटीएम लूटने की कोशिश की जाने की घटना की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अज्ञात लुटेरों की हुलिया के आधार पर तलाश की जा रही है।
-आरपी तिवारी, टीआई