पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्टी नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, विवेक तन्खा के समक्ष की गईं शिकायतें

पार्टी नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, विवेक तन्खा के समक्ष की गईं शिकायतें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री तन्खा के शहर आगमन की सूचना जैसे ही पार्टी के नेताओं को मिली तो एक-एक कर अधिकांश नेता वहां पहुंच गए और उन्हें चुनाव की स्थितियों से अवगत कराया। इसके साथ ही कुछ हारे हुए प्रत्याशियों द्वारा लिखित में शिकायतें भी की गईं। नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं वार्ड प्रत्याशी श्रीमती रेखा जैन तथा देवांश यादव द्वारा पार्टी के ही क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ चुनाव में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
इसके साथ ही रीना पटेल, भगतवती झारिया, कमलेश यादव, ज्योति ठाकुर, अनिता धुर्वे, सत्येन्द्र पचौरी आदि ने भी मुलाकात कर शिकायतें की हैं। इस अवसर पर विधायक तरुण भनोत, पूर्व विधायक लखन घनघोरिया, सम्मति सैनी, तरुण रोहितास, सौरभ शर्मा, सतीश तिवारी, अरुण सिंह पवार, बाबू शंकर सोनकर, सचिन यादव, गुड्डू चौबे, मनोज सेठ, रामदास यादव आदि उपस्थित थे।
नेता प्रतिपक्ष को लेकर चर्चा
कांग्रेस नेताओं एवं चुनाव में जीते हुए वार्ड प्रत्याशियों ने भी श्री तन्खा से मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी चर्चा की। कांग्रेस नेता एवं पार्षद विनय सक्सेना, पार्षद राजेश सोनकर द्वारा अपने-अपने नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को लेकर लॉबिंग की गई। इस अवसर पर कांग्रेस के नव निर्वाचित पार्षद ताहिर अली, जसवीन गुजराल, अमरीश मिश्रा, अभिषेक यादव, गुलाम हुसैन, जतिन राज, राजेश यादव आदि उपस्थित थे।

संगठन में फेरबदल करने बातचीत
बताया जाता है कि श्री तन्खा से मिलने पहुंचे युवक कांग्रेस नेता रत्नेश अवस्थी युकां टीम के साथ पहुंचे और नगर संगठन में फेरबदल किए जाने की बात रखी गई, इस पर उनके द्वारा इस मासले को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दायरे में आने की बात कह कर टाल दिया गया।

मोहल्ला समितियों का गठन किया जाए
उनसे मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं से श्री तन्खा ने कहा कि हार को चुनौती मानते हुए बेहतर कार्य करें और जनता का दिल जीतें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के असली जनसेवक हैं। जनता की सेवा के लिए मोहल्ला समितियों के गठन की ओर ध्यान दिया जाए, ताकि क्षेत्र का विकास मोहल्ला समिति के माध्यम से हो सके।