पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pramod Tue Suture In The Team's Mission Also

मंगल मिशन की टीम में हैं सिवनी के प्रमोद भी, घर में खुशी का माहौल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवनी. मिशन मंगल की सफलता में अपना योगदान देने वाले देश के प्रख्यात वैज्ञानिकों की टीम में सिवनी के युवा वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सोनी भी शामिल हैं। सोनी का जन्म और स्कूली शिक्षा सिवनी में ही हुई है। वे मप्र और अन्य राज्यों से वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल कर इसरो में पहुंचे हैं।
‘भास्कर’ से चर्चा सोनी ने बताया कि उन्हें जिस ग्रुप में रखा गया उस ग्रुप का नाम फ्लाइट डायनामिक ग्रुप है। इस ग्रुप में उन्हें मार्स स्पेशक्रॉफ्ट के आर्बिट डेटरमिनेशन कार्य हेतु चुना गया। श्री सोनी के पिता नीलकंठ तथा माता शांति बेटे की उपलब्धि पर खुश हैं।