जबलपुर. राजस्व वसूली में नगर निगम फिसड्डी साबित हो रहा है। िपछले साल की तुलना में प्राॅपर्टी टैक्स वसूली में पूरा अमला करीब 37 लाख रुपयों से पीछे चल रहा है। वहीं जलकर में जरूर कुछ राहत है, क्योंिक इसकी वसूली िपछले साल की तुलना में करीब 1 करोड़ रुपए अधिक चल रही है।
िनगमायुक्त सहित अन्य अधिकारी भी हर पैंतरा आजमा रहे हैं, ताकि वसूली िपछले साल की तुलना में अधिक हो। कभी जोन ऑफीसरों को नोटिस िदए जाते हैं तो कभी तबादले िकए जाते हैं, करदाताओं को लुभाने की भी कोशिश की जा रही है, पर सम्पत्ति कर में िपछड़ने के कारण अधिकारियों की सारी मेहनत पानी में जा रही है।
नगर िनगम ने िपछले िवत्तीय वर्ष में 1 अरब 14 करोड़ रुपयों का राजस्व प्राप्त िकया था, जो एक िरकाॅर्ड था। इसके बाद से ही उम्मीद की जाने लगी िक िवत्तीय वर्ष 2014-15 में िनगम को इससे भी अधिक राजस्व प्राप्त होगा, पर इस िवत्तीय वर्ष की पहली छमाही को बीतने में अब मात्र 13 िदन शेष रह गए हैं और अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं िमल पाया है िक इस बार वसूली के िरकाॅर्ड टूटेंगे, क्योंिक इन 13 िदनों में भले ही सम्पत्ति कर में थोड़ा इजाफा हो जाए और िपछले साल की तुलना में राशि भी ज्यादा िमल जाए, पर जहां बहुत ज्यादा की उम्मीद थी, वहां थोड़े से क्या होगा।
इतना है अंतर-पछले साल आज के िदन तक नगर िनगम ने सम्पत्ति कर में कुल 8 करोड़ 62 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त िकया था, जबकि इस वर्ष अभी तक यह वसूली 8 करोड़ 24 लाख रुपए हो पाई है। वहीं जलकर में िपछले साल आज के िदन तक कुल वसूली 6 करोड़ 10 लाख रुपए हो पाई थी, जबकि इस वर्ष अभी तक 7 करोड़ 15 लाख रुपयों की वसूली हो गई है। इस तरह जलकर वसूली में जोरदार इजाफा हुआ है।