पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजबलपुर. अधारताल थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर में शाम को घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर के ऊपर बाइक सवार हमलावरों ने गोली चला दी। गोली उसके शरीर को छूकर निकल गई। इसके बाद फिर उसका पीछा कर दूसरा फायर किया तो वह छिप गया, इसके बाद बाइक सवार हमलावर वहां से भाग निकले। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी जाने पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में यह घटना पुरानी रंजिश का कारण होना बतायी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार महाराजपुर पटेल नगर निवासी राजेन्द्र सिंह राणा उम्र 32 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि नवीन उर्फ यादव की हत्या की प्रकरण में रक्कू उर्फ राकेश सेन, जेल में है। आज शाम लगभग 5 बजे वह वृंदावन कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य स्थल पर आजाद पटेल, आशीष तिवारी एवं नरेन्द्र ठाकुर के साथ खड़ा था, उसी समय काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल पर सवार होकर 3 लोग आये। मोटर साइकिल को राजू उर्फ राजा बसोर चला रहा था। बीच में आशीष पाण्डे बैठा था, उसके पीछे एक अन्य युवक बैठा था, उसे वह नहीं पहचानता।
तीनों पास आकर बोले कि नवीन यादव को जानते हो, उसके यह कहने पर कि हां, तो यह कहते हुए कि तू मारने वालों का सपोर्ट करता है, गाली-गलौज कर हत्या करने की नीयत से राजू उर्फ राजा बसोर ने पिस्टल से फायर कर दिया, जो मिस हो गया। उसके बाद आशीष पाण्डे चिल्लाकर बोला मार राजू मार, तो वह जान बचाकर वहां से भागा तो राजू उसके पीछे पीछे दौड़ा, कुछ दूर जाकर वह गिर पड़ा एवं पास ही पड़ी गिट्टी उठाकर राजू के चेहरे की तरफ फेंकी तो राजू ने पुन: एक फायर कर दिया। वह पास ही पड़े ड्रम में छिप गया, गोली बाजू से निकल गई। उसके बाद तीनो मोटर साइकिल पर बैठकर भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.