जबलपुर. पड़ोस में रहने वाली महिला ने घर से बाहर जाने व आने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। िजसकी िशकायत पूर्व में भी की गई है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं िकया जा रहा है, जिससे मुझे व मेरे परिवार के सदस्यों को बाहर जाने व आने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में सीएम हैल्प लाइन में भी िशकायत की थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों के द्वारा कोई हल नहीं िनकाला गया है। िजस वजह से रास्ते को लेकर हर रोज झगड़ा भी हो रहा है। उक्त िशकायत मंगलवार को नगर िनगम में आयोजित हुई जनसुनवाई में पहुंचे गोकलपुर िनवासी िफरोज खान ने की है।
शिकायतकर्ता ने वरिष्ठ अधिकारियों से मौके का िनरीक्षण कर गंभीर समस्या का िनराकरण कर रास्ता दिलवाने की मांग की है। आज जनसुनवाई में कुल 44 िशकायतें दर्ज की गई है। जो मुख्य रूप से अतिक्रमण शाखा, जल िवभाग, भवन शाखा तथा स्वास्थ्य िवभाग से संबंधित रहीं।
िजन्हे जल्द िनराकरण के िलए संबंिधत िवभाग के प्रमुखों को प्रेषित िकया गया है। जनसुनवाई में अपर आयुक्त एमपी िसंह, सुनंदा पंचभाई, उपायुक्त राकेश अयाची, दीपा दुबे, राकेश ितवारी सहित सभी संभागीय अधिकारी व विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।
भू-माफिया कर रहा कब्जा- नगर िनगम पहुंचकर िहन्दू जागरण मंच के सदस्यों ने अपर आयुक्त एमपी िसंह को की गई िशकायत में उन्होंने जबरिया कब्जा जमा रहे भू-माफिया के िखलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उन्होेंने चेतावनी भी दी है िक अगर जल्द ही अतिक्रमणकारी के िखलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उनके द्वारा उग्र आन्दोलन िकया जाएगा।
मंच के अभिषेक सोनकर ने बताया िक घसिया मोहल्ला, ठक्कर ग्राम नूरानी मस्जिद वाली गली में नगर िनगम के द्वारा निगम कर्मियों को दी गई जगह में वहीं के एक युवक के द्वारा डरा धमका कर कब्जा िकया जा रहा है। शिकायत करते समय मंच के मान िसंह, राकेश, योगेश अग्रवाल, िचन्टू पांडे, सागर राजपूत, धीरेन्द्र प्रताप िसंह, हरीश ितवारी आदि सदस्य उपस्थित रहे।