पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेवरों से भरा बैग यात्री के हवाले, लावारिस हालत में मिले 2 लाख की ज्वेलरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. जेवरातों से भरे बैग के मालिक की तलाश में जुटी पुलिस को उसके सही हकदार का पता ठिकाना मिल जाने के बाद उस बैग को वापस कर दिया गया। दो दिन पहले स्टेशन पर जीआरपी को लावारिस हालत में मिले इस बैग मे दो लाख रुपयों की ज्वेलरी मिली थी।
रेल पुलिस के अनुसार डॉ. आनन्द गुप्ता सोमवार को भोपाल से जबलपुर आए थे। थोड़ी ही देर बाद श्री गुप्ता इंटरसिटी ट्रेन से सिंगरौली जाने के लिये बैग ज्यादा लगेज होने की वजह से अपना एक बैग प्लेटफार्म क्रमांक एक पर ही छोड़कर चले गए। लावारिस हालत में प्लेटफार्म पर पड़े बैग की जांच करने पहुंची रेल पुलिस को उसके वारिस का पता नहीं चलने पर थाने में जमा कर दिया गया।
जीआरपी ने उस बैग के हकदार का पता कर पूरी रिपोर्ट रेल न्यायालय में पेश कर दी। न्यायालय से जारी हुए आदेश के बाद रेल पुलिस ने ज्वेलरी से भरे बैग को डॉ. आनन्द गुप्ता के हवाले कर दिया गया। बैग में सोने की कई अंगूठियां, चेन, मंगलसूत्र, पायल सहित अन्य जेवरात और कपड़ों के अलावा जरूरी कागजात थे।