पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजबलपुर. आखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी में भारी फेरबदल किया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाई गई रागिनी नायक का जबलपुर से बहुत पुराना रिश्ता है। शहर के दीक्षितपुरा में उनका जन्म हुआ और बचपन बीता तथा कुछ समय के लिए यहां पढ़ाई भी की। उनके पिता मनोहर नायक बाद में दिल्ली में शिफ्ट हो गये। रागिनी दिल्ली विवि छात्र संघ में वर्ष 2003-04 के दौरान सचिव तथा वर्ष 2005-06 के दौरान अध्यक्ष भी रहीं।
इसके बाद वे वर्ष 2007 से 2010 तक वे एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव भी रहीं। उन्हें दिल्ली कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता भी नियुक्त किया गया था। उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर शहर युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उनकी नियुक्ति पर इमरान मंसूरी, शिव कुमार चौबे, शिशिर नन्होरिया, जुल्फकार कुरैशी, अनिल गुहेरिया, उमेश अवस्थी, आसिफ कुरैशी आदि ने मिठाइयां बांटी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.