पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उपराजधानी के लिए जन आंदोलन तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. जबलपुर को उपराजधानी बनाए जाने की मांग दिन-ब-दिन शिखर पर चलती जा रही है। शहर के साथ अब महाकोशल के लोग भी इस मांग का समर्थन करने लगे है कि हर हाल में हमारी ये मांग पूरी हो। जबलपुर नागरिक मंच द्वारा संयुत रूप से आयोजित की गई बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि जबलपुर को उपराजधानी बनाए जाने के इस आंदोलन को आगे भी निरंतर जारी रखे जाने का निर्णय लिया।
वहीं जोर पकड़ती जा रही शहर की इस आवाज को तेजी से उठाने की दिशा में जनसत्याग्रह किया जा रहा है, तो वहीं युवा संगठन के सदस्यों ने जलाशन में प्रदर्शन कर अपनी इस आवाज को बुलंद करते दिखाई दिए। इस आंदोलन को आगे बढ़ाने की दिशा में कांग्रेस नेत्रियों ने उपराजधानी के इस महाअभियान को लेकर संकल्प लिया। तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन जबलपुर को उपराजधानी बनाए जाने की मांग पर शहर भर के धर्मगुरुओं ने भी आगे आकर हुंकार भर दी है।
गढ़ा गौतमजी मढिय़ा स्थित श्री हनुमान ज्योतिष संस्थान में ज्योतिषाचार्य व शास्त्री पं. रविशंकर गर्ग के सान्निध्य में ब्राह्मणों ने हाथ में तिरंगा लेकर जबलपुर को उपराजधानी बनाए जाने की मांग कर प्रदर्शन किया। इस दौरान संध्या दुबे, कविता बोस, शुभांकर तिवारी, रामछवि मिश्रा, चन्द्रकांत दुबे, नरोाम मिश्रा, सुशील कुमार दुबे, धनेन्द्र दुबे, संजय पाण्डे, चन्द्रमोहन दुबे, आदि मौजूद थे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर......