पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजबलपुर. मरीजों को सस्ती दरों पर आवश्यक दवाएं उपलध कराने के उद्देश्य से शासकीय अस्पतालों में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा दुकानें तो स्थापित की जा रहीं हैं, लेकिन रोगियों की उपेक्षा के चलते अब इन्हें बंद करने की नौबत भी उत्पन्न होने लगी है। ताजा उदाहरण है विक्टोरिया अस्पताल में करीब 2 वर्ष पूर्व खोली गई दवा दुकान का, जिसके लगातार घाटे में रहने पर अब उसे बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जानकारों ने बताया कि शासन द्वारा पिछले कुछ समय से प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में रेडक्रॉस सोसायटी की सहायता से दवा दुकानों की स्थापना की जा रही है। जिले के विक्टोरिया, एल्गिन एवं मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भी ऐसी दुकानों का संचालन शुरू कर वहां विभिन्न बीमारियों की औषधियां बेहद दामों पर देने की व्यवस्था शुरू की गई थी।
लगातार होता रहा घाटा- बताया जाता है कि विक्टोरिया अस्पताल में रेडक्रॉस दवा दुकान की स्थापना के बाद से ही यह निरंतर घाटे में चल रही थी और अनेक प्रयासों के बावजूद इसे उबारा नहीं जा सका। इसी के चलते बीते दिवस आयोजित रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में कलेक्टर विवेक पोरवाल, प्रभारी महेश केमतानी, अधीक्षक डॉ. नीरजा दुबे आदि की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि इस दुकान को बंद किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल में संचालित हो रही रेडक्रॉस सोसायटी की पैथोलॉजी लैब की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त करने पर विचार किया गया।
शासन द्वारा अस्पताल में सभी प्रकार की औषधियां नि:शुल्क प्रदान की जा रहीं हैं और इसीलिए घाटे में होने के कारण रेडक्रॉस दवा दुकान को बंद करने का निर्णय सोसायटी द्वारा लिया गया है। डॉ. एके सिन्हा, प्रशासनिक सहायक, विटोरिया अस्पताल
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.