(नगर निगम जबलपुर में ओबीसी महिलाओं के लिए 10 वार्ड सुरक्षित किए गए। )
जबलपुर। परिसीमन में शामिल हुए गांव के बाद नगर निगम के 79 वार्डों का मंगलवार को हुए आरक्षण में 50 फीसदी यानी 39 वार्डों में महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। वार्ड आरक्षण की
प्रक्रिया में एससी के 11 वार्ड आरक्षित किए गए है। जिसमें एससी के 5 इसी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए, तो वहीं 6 वार्ड अनारक्षित हुए हैं। इसके अलावा एसटी के 4 में से 2 वार्ड एसटी महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 10 वार्डोंं में ओबीसी वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी। इसके अलावा 10 वार्डों में ओबीसी के पुरुष अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहीं शेष 44 वार्डों में से 22 में किसी भी वर्ग की महिला चुनाव लड़ सकती हैं तो 22 अन्य में किसी भी वर्ग के प्रत्याशी किस्मत आजमा सकेंगे।
48 मिनट में हुअा आरक्षण
इससे पहले दोपहर 2 बजे से मानस भवन में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जो 2 बजकर 48 मिनट में ही पूरी हो गई। खचाखच भरे मानस भवन हाल में कलेक्टर शिवनारायण रूपला ने प्रक्रिया प्रारंभ की। इस दौरान निगमायुक्त वेद प्रकाश भी उपस्थित रहे। करीब 48 मिनट में ही 79 वार्डों का आरक्षण पूरा हो गया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें 39 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित लिस्ट