जबलपुर. शहर में बढ़ती लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए लुटेरों को पकड़ने गठित की गई ओमती व सिविल लाइन थाने की टीम ने लुटेरों की एक गैंग को पकड़ा है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बारगंल तेलंगाना के एक व्यापारी को चाकू मारकर लूटने सहित लूट की कई वारदात करना कबूल किया है। पकड़े गये गिरोह के पांच आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सभी नशे की लत के आदी हैं और नशे का शौक पूरा करने के लिए रात में सड़कों पर निकलकर लूटपाट करते थे। उक्त जानकारी एक प्रेस कांफ्रेस मंे एसपी हरिनारायणाचारी िमश्र ने दी। इस दौरान एएसपी अमरेंद्र सिंह सीएसपी अजीम खान व दोनों थानाें का स्टाफ मौजूद था।
इस संबंध में बताया गया कि लुटेरों को पकड़ने चलाए जा रहे अभियान के दोरान मुखबिर की सूचना पर संदेही अल्तमस उर्फ अत्तू अबरार उर्फ गोलू समीर खान व एजाए अहमद को पकड़कर पूछताछ की जाने पर कई वारदातों का खुलासा हुआ। पकड़े गये आरोपियों में अल्तमस उर्फ अत्तू अबरार उर्फ गोलू , गुलाम व आंधी आदि ने मिलकर 30 जून को तेलगांना के व्यापारी उमेश अग्रवाल को भंवरताल गार्डन के पास लूटना बताया। पूछताछ के बाद उनके कब्जे से एक माेबाइल व बाइक बरामद की गई।
वर्तमान में गुलाम और आंधी लूट व अन्य अपराधों के मामले में जेल में है। पकड़े गये आरोपियों ने बताया िक वे रात 1 बजे के बाद निकलते थे ओर राहगीरों से
मोबाइल व नकदी लूट लेते थे और लूटी गई रकम से नशाखोरी व मस्ती करते थे। अबरार व अल्तमस ने लूट के मोबाइल मक्का नगर निवासी तौकीर उर्फ मुन्ना को बेंचना बताया है पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं जेल में बंद गुलाम व आंधी की रिमांड लेकर पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता लगाया जाएगा।पी-4