जबलपुर. महापौर श्री साहू ने बताया कि जिनके द्वारा निर्धारित समयावधि में सम्पूर्ण बकाया करों की राशि जमा की गई थी उन सभी भाग्यशाली करदाताओं के नाम लकी ड्रा के माध्यम से निकाले गये थे। जिनका आज सम्मान कर उन्हें उपहार देकर पुरूस्कृत किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले में सुदर्शन यादव, प्रियांश मिश्रा, चंदा बाई, कृष्णा देवी, ओ.पी. श्रीवास्तव, विमला देवी यादव, भानवती मिश्रा, रतन लाल चौरसिया, शशि जायसवाल, अब्दुल हकीम, जे.के. नरूला, जे.सी. कोरी, गंगा तिवारी, दीपा, एन.एस. जावले, तुमार विस्ताय, पवित्र कुमार दत्ता, शरद चंद जैन, आर.एस. चैहान, सुनीता दौना, अर्जुन दास, लेखराज अरोरा, श्रीमति सुनीता कोष्टा, अच्छेलाल मल्लाह, मनोज कुमार चैधरी, सीमा धमीजा, आर. सी सक्सेना, प्रकाश नंदगिरीकर, पन्ना लाल नेमा, कमलाचंद्र नरवाले, अर्जुन देवग्रोवर, सुनील मसीह, भगवानदास जेठानंद, बी.एम चैकसे, उमादेवी पचौरी, छेलूमल गुप्ता, श्रीकांत शर्मा, कृष्ण कुमार दुबे, गुलाब बाई दादरैया, जार्ज विल्सन रामदीन, विघावती गोयल, किषोरी लाल यादव, कल्पना भट्टाचार्य, विजयानंद अग्रवाल, श्याम बाई कनौजिया, शिवप्रसाद प्रजापति, सुनील बड़ेरा, अमरजीत सिंह राजवंश, कृष्णचंद गुप्ता, सुनीता गणेरकर, चन्द्रपाल, तुलसीराम साहू, आर.डी. शुक्ला, सुरेन्द्र कुमार दुबे, विजय कुमार, दयानंद, प्रेमलाल वर्मा, चंद्रकांत सेठी ठाकुर एवं बिहारी महाराज शामिल हैं। महापौर ने सभी भाग्यशाली करदाताओं से कूपन, रसीद और परिचय पत्र लेकर आने की अपील की है।
महापौर की अपील- महापौर श्री साहू एवं राजस्व प्रभारी मनीष दुबे ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में बकाया करों की राशि पर छूट का प्रावधान 30 सितम्बर तक रखा गया है। अब इसके लिए करदाताओं के पास मात्र दो दिन का समय शेष है। उन्होंने सभी करदाताओं से अपील की है, कि 30 सितम्बर तक सम्पूर्ण बकाया राशि जमा करो तथा राशि जमा कर इनामी कूपन प्राप्त करते हुए आकर्षक उपहार पायें।
करदाताओं को मिलेंगे ये उपहार- महापौर ने बताया कि पुरूस्कार के रूप में भाग्यशाली करदाताओं को लेपटाॅप, एल.जी. टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेब ओवन, मिक्सर गाइंडर, वी.आई.पी. बैग, इंडेक्शन कुकर चूल्हा, नाॅन स्टिक कुक्वेयर सेट, वॉटर फिल्टर आदि का िवतरण िकया जाएगा।