पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर का आदेश, टाइमिंग बढ़ी, सुबह 8 बजे से लगेंगे स्कूल

कलेक्टर का आदेश, टाइमिंग बढ़ी, सुबह 8 बजे से लगेंगे स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जबलपुर। जब से दिसम्बर माह शुरू हुआ है ठण्ड ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ठण्ड की वजह से सुबह स्कूल जाने में बच्चों को खासी दिक्कत हो रही है। यही वजह है कि कलेक्टर ने सभी स्कूलों की टाइमिंग बढ़ाते हुए उसे सुबह 8 बजे लगने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश आज से लागू होगा, जिसका पालन करना सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त स्कूल, सीबीएसई और आईसीएससी को अनिवार्य होगा और न मानने वाले स्कूलों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अभी जो स्थिति स्कूलों की है, उसमें अधिकांश स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे लग जाते हैं। इसके लिए दूरदराज से ऑटो या वैन के जरिये स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थियों को सुबह साढ़े 6 बजे घर से निकलना पड़ता है। अभी जो ंिस्थति ठण्ड की है, उसके मुताबिक बच्चों को स्कूलों तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी। अभिभावक भी स्कूल का समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। यह आदेश 31 जनवरी तक के लिए लागू किया गया है।

आदेश का पालन हो- अधिकाशंतः: यह देखा जाता है कि शहर के कुछ नामचीन स्कूल अपना अलग ही राप अलापते हैं। वे कोई भी आदेश मानने से इनकार कर देते हैं, इसलिए कलेक्टर ने ऐसे स्कूलों को सख्ती से आदेश का पालन करने की हिदायत दी है, क्योंकि ये छोटे बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है। यदि बच्चों को ठंड लग जाए तो इसकी जिम्मेदारी स्कूलों की मानी जाएगी।

कलेक्टर ने स्कूलों की टाइमिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आज से स्कूल सुबह 8 बजे से लगेंगे, सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को आदेश का पालन करना अनिवार्य है।
-एमएल पाठक, डीपीसी