पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जबलपुर। केन्द्र में काबिज यूपीए गठबंधन की सरकार देश में बढ़ती गंभीर समस्याओं को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है। इसी कारण आगामी लोकसभा चुनाव में यूपीए सरकार का हश्र भी वैसा ही होगा, जैसा कि पाकिस्तान में पीपीपी सरकार का हुआ है। इस तरह के विचार एक पत्रकारवार्ता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संयोजक एवं जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने व्यत किए।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश के हालात बेहद खराब हैं और बेकारी, खुमरी,महंगाई तथा भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हमारे देश की असली ताकत जिनमें नदियां,खनिज, सिंचाई का रकबा एवं उपजाऊ भूमि शामिल रही है, सरकार की उदासीनता के चलते अब इनमें दबंगों का कजा और कांक्रीट के जंगल देखे जा रहे हैं।
इससे देश एवं समाज का विकास पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। प्रधानमंत्री पद का दावेदार तय नहीं एनडीए के संयोजक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा और उसे लेकर या रणनीति बनायी जाएगी, यह अभी तय नहीं है।
उन्होंने गुजरात के मुयमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बिहार के सीएम नितीश कुमार के बीच मतभेद होने की बात को टालते हुए कहा कि इस बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है। आंतरिक शितयों का विकास जरूरी श्री यादव ने कहा कि जब तक देश की आंतरिक शितयों एवं संरचना का विकास नहीं किया जाता तब तक राष्ट्र उन्नयन की बातें बेमानी है।
हमारे पड़ोसी देश चीन ने अपनी आंतरिक शितयों का विकास कर ही एशिया महाद्वीप एवं पूरे विश्व में अलग पहचान बनायी है। चीन में बने उत्पादों ने अमेरिका, जापान सहित भारत में भी अपना विस्तार कर लिया है और हमें भी निश्चित रणनीति बनाते हुए देश को आगे बढ़ाना होगा। पीएम बनने का नहीं देखा वाब पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि एनडीए के संयोजक के बाद अब या प्रधानमंत्री बनने की तैयारी भी है।
इस पर श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का वाब उन्होंने कभी नहीं देखा है। देश की समस्याओं को हल करने एवं आपसी सामंजस्य बनाए रखने में सहयोग देना ही उनका हमेशा से प्रयास रहा ह एनडीए संयोजक के आगमन पर स्वागत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संयोजक एवं जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का रविवार की सुबह 8.55 बजे वायुयान से जबलपुर शहर में आगमन हुआ।
इस मौके पर जनता दल यू, शहर एवं ग्रामीण इकाई के पदाधिकारियों के अलावा अनेक कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीधर दुबे, तिलकराज यादव, शरद कुमारी देवी, ग्रामीण अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह, ज्वाला प्रसाद दुबे, धीरज ठाकुर, सुधीर शर्मा,अनुराग सिंह, नरेश मध्यानी एवं इमाम खान आदि मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.