जबलपुर. पं.ल.शं.झा शासकीय मॉडल उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय का शहर में अपना एक नाम है। यहां के अध्ययनरत बहुत से विद्यार्थी आज ऊंचे मुकाम पर हैं। कुछ वर्ष पहले स्कूल के स्तर में थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन अब स्थिति बेहतर हो चुकी है। परंतु त्रावास के लिहाज से अब भी स्थिति बेहतर नहीं है।
आलम यह है कि 9वीं कक्षा के बाद छात्रावासी बच्चों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है और अभी जो छात्र छात्रावास में हैं, उन्हें भी लैब में ठिकाना मिलता है। उल्लेखनीय है कि यहां प्रवेश पाने की इच्छा हर किसी विद्यार्थी की होती है, लेकिन बहुत कम की ही पूरी हो पाती है। वर्तमान में स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संया 18 सौ है।
9वीं से 12वीं तक हजार बच्चे अध्ययन करते हैं। 9वीं कक्षा में विद्यार्थियों को छात्रावास मुहैया कराया जाता है, लेकिन 9वीं पास करने के बाद छात्रावासी छात्रों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है, इससे उन्हें बाहर पेइंग गेस्ट बनकर रहना पड़ता है, जो उनके परिवार वालों के लिए काफी दिकत भरा और महंगा होता है। (पी-1)