पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेसियों पर वाटर केनन की बौछार, शक्ति भवन के पहले रोका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को इधर-उधर करने वाटर केनन की बौछारें मारीं, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। यह आंदोलन युवा कांग्रेस अध्यक्ष शशांक दुबे के नेतृत्व में िकया गया। कांग्रेस नेताओं ने सीएम के नाम का ज्ञापन एमडी मप्र पूर्व क्षेत्र िवद्युत िवतरण कंपनी को सौंपा।
दूसरे प्रदेशों काे बेच रहे िबजली-इस अवसर पर िवधायक जीतू पटवारी ने कहा िक प्रदेश में सरकार दूसरे प्रदेशों को िबजली बेच रही है और प्रदेश में अंधकार छाया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा िक सीएम के िरश्तेदार अल्प वेतन पर नौकरी कर रहे हैं, लेकिन बड़ी-बड़ी प्राॅपर्टी खरीद रहे हैं।
िवधायक तरुण भनोत ने कहा िक उमा भारती ने िवधानसभा चुनाव सत्ता में आने के पूर्व कहा था िक हमारी सरकार बनते ही िबजली संकट समाप्त हो जाएगा, पर आज िदनांक तक उमा भारती के नहीं रहने के बाद भी िबजली संकट बना हुआ है। लोगों के पास अनाप-शनाप िबजली िबल भेजकर आम लोगों को परेशान िकया जा रहा है।