पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गजब की बेइमानी दिखा रहा मौसम

गजब की बेइमानी दिखा रहा मौसम, दोपहर में तेज धूप, शाम ढलते ही ठंड बढ़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर। मौसम ने बेइमानी तो पहले भी दिखाई है, लेकिन इतने कम वक्त के भीतर तरह-तरह के नजारों ने हैरान कर दिया। एक रात पहले बूंदों की तरह ओले बरसे और फिर सुबह ठंड गायब सी हो गई। सोमवार को दिन की शुरूआत का नजारा अलग रहा, जो दोपहर होते-होते बदल गया, लेकिन शाम को फिर से ठंड का अहसास बढ़ गया।

आगे के लिये मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ गया है। अासमान साफ हो रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह से ही आसमान एकदम साफ नजर आएगा। कम दबाव का क्षेत्र खिसक कर रीवा की ओर बढ़ गया है। संभाग में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है, लेकिन जबलपुर का मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है।
ऐसा रहा पारे का हाल
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 13 रिकाॅर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। पिछले साल की बात की जाए तो आज के दिन अधिकतम तापमान 27.2 तथा न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। उत्तरी हवाओं की रफ्तार घटकर 2 किमी प्रति घंटा हो गई है।
सुबह-8:30 बजे तापमान - 14:04 डिसेज.
सुबह के समय आसमान बादलों से ढंका रहा। इस वजह से ठंड का पता नहीं चला। सूर्योदय तो वक्त पर ही हुआ, लेकिन बादलों की वजह से नजारा नजर ही नहीं आया।
दोपहर-2:30 तापमान - 22.06 डिसेज.
दोपहर होने से पहले ही अासमान साफ होने लगा, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही। तापमान भी बढ़ गया। सामान्य दिनों की तरह दोपहर का वक्त गुजरा।
शाम-5 बजे तापमान - 21:04 डिसेज.
आसमान साफ ही रहा, इस वजह से दिन ढलने के साथ ही ठंड महसूस की जाने लगी। पारा नीचे उतरने लगा। हवाओं की रफ्तार भी सामान्य रही।
आगें की स्लाइड में देखें photos