पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कहीं काम नहीं आ रही पढ़ाई, छात्राएं कर रही हैं धरना और प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर| माता-पिता ने जिस उम्मीद के साथ पढ़ाई करने के लिया भेजा था डिग्री पूरी होने के बाद वह कहीं काम नहीं आ रही है। पूरे प्रदेश में इस डिग्री की कोई पूछ परख नहीं है। मजबूरी में छात्रों को धरना और प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है।
जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी विभाग में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने आज छठवें िदन भी धरना िदया और रविवार अवकाश के दिन रैली िनकालकर अधिकारियों को यह बताया िक जब तक उनकी बात नहीं सुनी जायेगी वे शांत बैठने वाले नहीं हैं।
कृषि विश्वविद्यालय में वर्ष 1987 से बीएससी फारेस्टरी कोर्स चलाया जा रहा है। इस कोर्स को करने के बाद छात्रों को पता चलता है कि इसमें कोई भविष्य नहीं है। राज्य के बाहर इस विधा से जुड़े छात्रों को राज्य वन सेवा में कोटा रहता है।
छात्रों को रेंजर या एसीएफ जैसे पद के काबिल माना जाता है। छात्र पिछले कई िदनों से विश्वविद्यालय के अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं िदया जा रहा है। मजबूरी में छात्र धरने पर बैठे पर इसकी भी यहां बैठे अधिकारियों को कोई िचंता नहीं है। छात्रों ने आज कृषि नगर से रैली िनकाली, जहां सभी अधिकारी रहते हैं। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे।
यह हैं मांगें- छात्रों द्वारा धरना के दौरान मांग की जा रही है िक उन्हें राज्य वन सेवा की नौकरी में प्राथमिकता दी जावे। विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली भर्तियों में पात्रता दी जावे। कृषि अभियांत्रिकी और बीएससी हार्टीकल्चर की तरह वानिकी छात्रों को भी कृषि से संबंधित नौकरियों में पात्रता दी जावे। छात्रों ने बताया िक वानिकी छात्र कल्याण संस्था के प्रियांशु जैन, कुलदीप यादव, गौरव खरे आदि ने बताया िक यह उनके भविष्य का सवाल है इसलिये वे धरने पर डटे रहेंगे।
बच्चों के हित का हम पूरा ध्यान रख रहे हैं, इस मामले में कमेटी बनाने की रिपोर्ट हम रजिस्ट्रार को सोमवार को सौंप देंगे, जहां से शासन के पास जानकारी भेजी जायेगी हमें विश्वास है जल्द ही कुछ फैसला होगा।
प्रो. एसएस तोमर, डायरेक्टर रिसर्च जेएनकेविवि