पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Suddenly Car Started Burning Jabalpur Madhya Pradesh

अचानक धधक उठा कार का अगला हिस्सा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. नौदरा ब्रिज के समीप दोपहर के समय लोग उस समय दहशत में आ गये, जब वहां पास में ही खड़ी कार अचानक धधक उठी। पल-पल भर में आग की लपटों ने कार के अगले हिस्से को अपने घेरे में ले लिया। जब तक लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम के दमकल विभाग को दी और पानी डालकर खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक
आग ने अगले हिस्से को बुरी तरह से जला दिया था। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना में करीब 60-70 हजार रुपयों के नुकसान होने की संभावना व्यत की गई है।
जानकारी के मुताबिक नौदरा ब्रिज में दोपहर के समय डॉ. दीपांकर बैनर्जी की कार क्रमांक एमपी 20 सीबी 4975 खड़ी थी, जिसमें अचानक इंजन की तरफ आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते इंजन के हिस्से को खाक कर दिया। आग लगने की वजह इंजन की तरफ वायर शॉर्ट होना प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है। जल गया विद्युत ट्रांसफार्मर -इधर सुबह
पांच बजे के करीब इन्द्रा मार्केट में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग भड़क गई। पल भर में
आग ने ट्रांसफार्मर को जलाकर खाक कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचे नगर निगम दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर जल्द काबू पा लिया। आग लगने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गयी थी, जिसकी जानकारी दमकल कर्मियों ने बिजली विभाग को दी।