पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजबलपुर. शारदा द्वारिका पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज नरेन्द्र मोदी के संबंध में पूछे गये एक सवाल पर एकदम भड़क गये और एक टीवी रिपोर्टर को थप्पड़ जड़ दिया। शंकराचार्य के नगर आगमन पर बगलामुखी मठ में जब आईबीसी 24 के रिपोर्टर अभिषेक शर्मा ने उनसे पूछा कि यदि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो..? रिपोर्टर के इतना पूछते ही उन्होंने रिपोर्टर से कहा ‘भाग’ और सीधे थप्पड़ जड़ दिया।
इस घटना के बाद विवाद गहरा गया है। यह घटना 21 जनवरी की रात की बताई जाती है, जिसका वीडियो गुरुवार की सुबह सामने आया है। रिपोर्टर ने कहा है उसका सवाल एकदम सहज और सरल था, इसमें किसी भी प्रकार से किसी को आहत करना नहीं था। उसके सवाल का उत्तर देने की बजाय शंकराचार्य जी ने थप्पड़ मारा है।
आज Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है कुछ ऐसी हस्तियों के बारे में जिनके हाथ उठाते ही वे बन गए थे मीडिया की सुर्खियां। किसी ने पत्रकार को मारा तो किसी ने राजनीतिक कार्यकर्ता को।
आगे की स्लाइड्स में जानें थप्पड़ मारकर सुर्खियों में आने वाली 5 हस्तियों के बारे में-
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.