जबलपुर | दमोहनाका से आईटीआई तक की सड़क ने आधे से अधिक शहर को परेशान करके रखा है। इस सड़क की यह दुर्दशा करीब 5 सालों से है। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में आनी वाली इस सड़क के िलए कई बार प्रयास िकए गए, पर इसके बाद भी एमपीआरडीसी ने इसका काम शुरू नहीं िकया था, अब जबकि नगर िनगम चुनाव िसर पर हैं, इसे लेकर भाजपा संगठन में भी हड़कम्प की िस्स्थित थी।
इसे देखते हुए उच्च स्तर पर अधिाकारियों से चर्चा की गई और अब जाकर हल िनकला है िक बारिश के बाद से ही इसका िनर्माण शुरू हो जाएगा। शहर में बारिश का सत्र 30 िसतम्बर तक माना जाता है। इसका सीधा सा मतलब है िक अक्टूबर माह में इसका िनर्माण हो जाएगा।
दमोहनाका से आईटीआई तक करीब 2 िकलोमीटर लम्बी सड़क वर्षों से खराब है। बहुत बड़ी आबादी को जोड़ने वाली इस सड़क की सुध नहीं ली जा रही थी। कई मर्तबा लोगों ने धरना िदया, प्रदर्शन िकए गए और इस सड़क ने खून की होली भी खेली, इसके बाद भी हालात नहीं बदले। इस सड़क को लेकर भाजपा में भी नेताओं के बीच जमकर िववाद की स्थिति बनी, पर हुआ कुछ नहीं।
एक समय तो नगर िनगम ने सड़क िकनारे बोर्ड तक लगा िदया था िक यह सड़क नगर िनगम की नहीं है। इसका कारण यह था िक लोग नगर िनगम को ही दोष देते थे। नगर िनगम ने शहर में यह प्रचारित भी कर दिया िक यदि सड़क उसके खाते में होती तो िनर्माण पहले ही हो गया होता।
राज्य मंत्री और अधिकारी के बीच चर्चा-बताया जाता है िक इस सड़क के िनर्माण के िलए राज्य मंत्री शरद जैन और एमपीआरडीसी के एमडी िववेक अग्रवाल के बीच गत दिवस लम्बी चर्चा हुई। यह चर्चा भी भोपाल के निर्देश पर हुई है। चर्चा के बाद यह सहमति बनी िक एमपीआरडीसी द्वारा बारिश के बाद से ही सड़क का िनर्माण शुरू कर िदया जाएगा।
अधिकारियों ने सड़क िनर्माण में आ रही परेशानियों से भी मंत्री को अवगत कराया और यह बताया िक सड़क के नीचे पेयजल लाइन है, िजससे सड़क बनते ही खराब हो जाती है। श्री जैन ने अधिकारियों से कहा िक वे सभी िवभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर लें और बीच का कोई रास्ता निकालें।