पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Thief Took The Suit From Moving Train Boot

चलती ट्रेन से चोर ले गए सूट-बूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. गोंडवाना एसप्रेस ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन से व्यापारियों का सूट-बूट लेकर चली तो लेकिन ट्रेन के यहां आने पर उसमें रखा पार्सल गायब था। इस घटना की सूचना जैसे ही रेल प्रबंधन को दी गई, उसके बाद से रेलवे में अफरातफ री मच गई। ट्रेन में हुई इस घटना में लगभग तीन लाख की क्षति होना बताया जा रहा है।
फिलहाल इस पूरे मामले की आरपीएफ द्वारा जांच की जा रही है। हजरत निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर आने वाली गोंडवाना एसप्रेस में लाखों रुपयों की चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन के फ्रंट एसएलआर में निजामुद्दीन स्टेशन से रेडीमेड कपड़ों के तीन बड़े बंडल जबलपुर तथा जूते-चह्रश्वपल के 12 बंडल कटनी के लिये बुक किये गये थे। ट्रेन के जबलपुर आने के बाद पार्सल लिपिक ने जैसे ही एसएलआर खोला तो वो दंग रह गया। उस कोच की जब बारीकी से जांच की गई तो स्पष्ट हो गया कि चोर गिरोह द्वारा शौचालय के पास से सीट को काटकर चोरी की गई है।