जबलपुर. यादव काॅलोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित मेहता पेट्रोल पंप में चोरों ने घुसकर तिजोरी का ताला तोड़ा और उसमें रखे नकदी चोरी कर ले गये। सुबह पंप में चोरी होने की जानकारी लगने पर हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को बताया गया कि पंप में चौकीदार मोजूद था उसके बाबजूद चोरी की घटना घटित हुई है। जानकारी लगने पर पुलिस ने चौकीदार से सघन पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेहता पेट्रोल पंप के संचालक अखिलेश मेहता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रोजाना की तरह वे बीती रात घर चले गये थे और पंप कर्मी डोरी लाल रंजीत व पप्पू जिसके पास तिजोरी की चाबी रहती है ने केस चैक कर उन्हे बिक्री के 4 लाख रुपये तिजाेरी में रखना बताया था। सुबह 8 बजे के करीब चौकीदार ने पंप संचालक को चोरी होने की सूचना दी।
सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंप में बने कक्ष में लगी शटर का कुंदा कुछ तिरछा था अौर ताला लगा हुआ था, जिससे चोरी की घटना संदिग्ध नजर आ रही है। वहीं पुलिस ने पंप कर्मियों से पूछताछ की तो उन्होंने पंप बंद करते समय वहां लगे सीसीटीवी कैमर बंद करना बताया है। वहीं कर्मचारियो के बयान अलग-अलग होने से मामला रहस्यमय नजर आ रहा है।