पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परिसीमन में फिर आया अड़ंगा, कुछ क्षेत्र इधर से उधर करने में बिखर गए कई वार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. नगर िनगम द्वारा कलेक्टर को भेजी गई परिसीमन िरपोर्ट एक बार िफर से िनगम के गलियारों में वापस आ गई है। इस िरपोर्ट के आधार पर आज अवकाश के िदन भी िनगम के लगभग सभी अधिकारी कार्य में जुटे रहे।
बताया जाता है िक कुछ िवधायकों ने अब परिसीमन में अड़ंगा लगाया था और उनकी मांग पर ही कुछ क्षेत्रों को इधर से उधर िकया गया है, िजससे कई वार्डों का नक्शा पूरी तरह बदल गया है, पर इसे कोई स्वीकार नहीं कर सकता।
परिसीमन की कहानी शुक्रवार को लगभग समाप्त हो गई थी और इसे अंितम रूप दे िदया गया था पर कुछ िवधायकों के पास परिसीमन का नक्शा पहंुच गया था और इसके बाद उन्होंने उच्च स्तर पर आपत्तियां लगाईं, िजससे इस अंतिम िरपोर्ट को िफर से बदला जा रहा है। िकसी एक वार्ड का कोई क्षेत्र यदि इधर से उधर िकया जाता है तो िफर दो से तीन वार्डों का पूरा नक्शा ही बदल जाता है और काफी लम्बी कवायद हो जाती है।
इसके बाद चौहद्दी तय करने में काफी वक्त लगता है और कई बार तो मौके पर ही जाना पड़ता है। अाज पूरे िदन िनगम के अधिकारी कुछ वार्डों की सीमाएं तय करने में जुटे रहे और वार्डों का नया खाका भी बनता रहा।
यूं लगाई आपत्तियां- बताया जाता है िक िवधायकों ने अपने चहेतों के माध्यम से वार्डों की अापत्तियां लगाईं और उनकी सुनवाई पर लगातार नजर रखी, अब उनके इशारे पर ही कुछ आपत्तियों का निराकरण हो रहा है। यह अलग बात है िक अभी तक कोई भी िवधायक खुलकर सामने नहीं आया है। अब चूंिक परिसीमन का कार्य िफर से शुरू हुआ है इसलिए इसमें कुछ वक्त तो लग ही जाएगा।