पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Threats, Jabalpur Crime News, Madhya Pradesh News

तोड़े गए बाथरूम की खिड़की के शीशे, नामी बदमाश से है जान का खतरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तमरहाई चौक निवासी श्रीमती प्रेमादेवी सुहाने और उनके पुत्र दीपक सुहाने ने
जनसुनवाई में एक शिकायत देकर क्षेत्र के नामी बदमाश और उसके गुर्गे द्वारा प्रताडि़त किये जाने और पुश्तैनी मकान को सस्ते में खरीदने अपनाए जा रहे हथकंडों से राहत दिलाने की गुहार लगाई है। पीडि़तों का आरोप था कि उत बदमाश मकान को क्षति पहुंचा रहा है और उससे पूरे परिवार को जान का खतरा है। पीडि़त परिवार ने शिकायत पर निष्पक्ष
कार्यवाही की गुहार लगाई है।

शिकायत में पीडि़त परिवार ने बताया कि उनके पुश्तैनी मकान के तीन लॉक परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर थे। सभी को धमकाते हुए औने-पौने दामों में खरीद लिया गया है और उनकी नजर उनके मकान पर है। विगत 8 मई को उत बदमाश के द्वारा उसके घर के बाथरूम की खिड़की के कांच तोड़े गये, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराए जाने के बाद कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने आशंका जताई कि परिवार के सदस्यों को जान का खतरा है और यदि उन्हें कुछ होता है तो उसकी जवाबदेही उत बदमाश की होगी। इसी तरह मेडिकल स्थित नेहरू नगर निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि उसके साथ शादी करने का झांसा देकर एक व्यित 5 वर्षों तक उसका दैहिक शोषण करता रहा, अब वह किसी अन्य युवती से शादी कर रहा है। पीडि़त महिला ने उत विवाह को रुकवाने और उत व्यित के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है।