पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीमारी से तंग आकर फांसी लगाई, फंदे पर झूलकर किया खत्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. यादव कॉलोनी क्षेत्र स्थित दया नगर निवासी टेलीग्राफ कर्मी ने बीमारी से तंग आगर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में परिजनों के साथ बातें करते हुए अपने कमरे में सोने गये गृहस्वामी को सुबह फंदे पर झूलता देख परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में बीमारी के चलते मृतक द्वारा आत्मघाती कदम उठाया जाना बताया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दया नगर निवासी 57 वर्षीय फैक्ट्ररी कर्मी गंगा प्रसाद पटेल टेलीग्राफ फैक्ट्ररी में नौकरी करते थे। पिछले कुछ समय से वे परेशान थे और उनका इलाज चल रहा था। बीमारी में सुधार न होने से वे मानसिक रूप से तंग आ चुके थे। बीती रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गये थे। सुबह 6 बजे के करीब पत्नी सोकर उठी और कमरे में देखा तो पति फंदे पर लटके हुए थे।
उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचना देकर बुलाया और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा। पूछताछ में परिजनों ने बीमारी के चलते गंगा प्रसाद द्वारा फांसी लगाया जाना बताया गया है।