पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रमिकों की मौत की जांच हो, बहुजन समाज पार्टी ने प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. हनुमानताल क्षेत्र में प्रेमसागर झंडा चौक के पास विगत दिनों एक निर्माणाधीन में बने लाहन टैंक में गिरने से दो श्रमिकों की मौत होने के मामले की जांच को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में श्रमिकों की मौत डूबने से न होना, बल्कि उनकी हत्या की जाने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे लोगों ने एसपी को बताया कि 10 सितम्बर को प्रेमसागर क्षेत्र में टैंक में डूबने से श्रमिक अरमान खान व बबलू सेन की मौत हो गई थी। उनका आरोप था कि घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गये थे और घटना स्थल को देखने पर जिस टैंक में वे गिरे थे उस टैंक की गहराई करीब 5 फीट थी और उसमें करीब एक फीट लाहन पानी भरा हुआ था तो फिर दोनों उसमें कैसे डूबे, यह रहस्यमय लग रहा है।
उन्होंने दोनों की हत्या की जाने की आशंका जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस दौरान बसपा नेता शरण चौधरी, एमएल जाटव, रामराज राम, शंकर वंशकार, रमेश मास्टर, ऊषा अहिरवार मृतक अरमान की पत्नी गीता खान और उसके बच्चे मौजूद थे।