पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रैप खरीदने के लिए 200 रजिस्ट्रेशन, आज हो सकती है नीलामी

स्क्रैप खरीदने के लिए 200 रजिस्ट्रेशन, आज हो सकती है नीलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर । रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में नैक दौरे को लेकर की जा रहीं तैयारियों के चलते सभी विभागों से निकले स्क्रैप की नीलामी आज मंगलवार को हो सकती है। स्क्रैप की इस नीलामी में शामिल होने के लिए विवि प्रशासन के पास लगभग 200 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। रादुविवि में होने वाली लाखों रुपयों के स्क्रैप की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों से अमानत के तौर पर 50 हजार रुपए की राशि जमा कराई गई है, वहीं मंगलवार को नीलामी होगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है, क्योंकि अभी तक विवि के विभागों से निकले कबाड़ की नीलामी के लिए अंतिम मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है, जिस कारण यह नीलामी आगे दो दिन बढ़ाई जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि रादुविवि में नैक टीम के दौरे को लेकर सभी विभागों और प्रशासनिक भवन को चकाचक किया गया है। नैक दौरे के लिए की गईं तैयारियों के चलते विवि के सभी विभागों में काफी मात्रा में कबाड़ निकला है, जिसकी नीलामी की जानी है। इसके लिए विवि प्रशासन ने नीलामी में शामिल होने लोगों को आमंत्रित किया। देर शाम तक विवि के कैश काउन्टर पर लोग नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने अपना रजिस्ट्रेशन कराते रहे।