पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Took Absconding Accused The Rajasthan Police

फरार आरोपी को ले गई राजस्थान पुलिस, काट रहा था फरारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. जयपुर में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अपराध करने के बाद फरार हुए आरोपी की तलाश में राजस्थान पुलिस आरोपी के परिजनों को लेकर जबलपुर पहुंची और गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित चण्डालभाटा के पास से उसे हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। उधर परिजनों का कहना था कि उनका बेटा घरेलू विवाद के चलते रूठकर भाग आया था। यहां पर उसे गोहलपुर थाने लाया गया और वहां पर जानकारी दी जाने के बाद पुलिस उसे अपने साथ राजस्थान ले गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी महेन्द्र सिंह का पुत्र संदीप कुमार करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वहां पर एक अपराध करने के बाद जयपुर होते हुए दिल्ली गया था। वहां से वह जबलपुर आ गया था और यहां आकर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने लगा था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस को जानकारी मिलने पर राजस्थान की पुलिस व उसके परिजन जबलपुर पहुंचे और गोहलपुर थाना पुलिस को अवगत कराते हुए स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे चण्डालभाटा के पास से पकड़ा और अपने साथ ले गए।