पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विजयादशमी पर्व के पूर्व शहर में अनेक शाखाओं द्वारा किया गया परंपरा का पालन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर| राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस साल भी विजयादशमी पर्व के पूर्व रविवार को शहर की अनेक शाखाओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के स्वयंसेवकों द्वारा सड़कों पर पथ संचलन किया गया। पथ संचलन के दौरान सड़कों पर स्वयंसेवकों का जगह-जगह स्वागत भी िकया गया।
सुबह केशव प्रभात एवं केशव शायम द्वारा भवानी बस्ती पथ संचलन िनकाला गया। पथ संचलन गोल बाजार शहीद स्मारक से शुरू हुआ, जो कि रानीताल गेट नंबर दो, लोहिया पुल, कछियाना, लार्डगंज, श्याम टॉकीज तिराहा, डीएन जैन कॉलेज होते हुए पुन: गोल बाजार शहीद स्मारक पहुंचा। पथ संचलन के समापन पर महानगर संघ चालक डॉ. पवन स्थापक ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।
यह हमें संगठित होने की शिक्षा देता है। इसके साथ ही शाम को रानीताल से समन्वय शाखा का पथ संचलन िनकला। पथ संचलन रानीताल से शुरु हुआ जो िक गढ़ा फाटक, बड़ा फुहारा, लार्डगंज, यातायात चौक, महाराष्ट्र हाई स्कूल होते हुए पुन: रानीताल में समाप्त हुआ। इसी तरह गोरखपुर में गुप्तेश्वर शाखा का पथ संचलन िनकाला गया। पथ संचालन पर गोरखपुर में पुष्प वर्षा की गई।