पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर साल मनाते हैं यातायात सप्ताह फिर भी ट्रैफिक नियम याद नहीं

हर साल मनाते हैं यातायात सप्ताह फिर भी ट्रैफिक नियम याद नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर। शहर के स्कूलों में प्रतिवर्ष यातायात सप्ताह मनाया जाता है। इस लिहाज से अब तक लाखों विद्यार्थियों को यातायात के गुर आ जाने चाहिए, परंतु यहां स्थिति बिल्कुल विपरीत है। करीब एक सप्ताह तक रोजाना यातायात पुलिस से रू-ब-रू होने के बाद भी विद्यार्थियों को यह नहीं मालूम कि उन्हें किस हाथ से ओव्हरटेक करना चाहिए। यहां तक कि इन्हें दायां हाथ और बायां हाथ का फर्क भी नहीं मालूम। नतीजतन दुर्घटनाओं के 5 प्रतिशत शिकार छात्र होते हैं।
आने वाले साल में यातायात पुलिस का यह प्रयास होगा कि वह भले ही कुछ विद्यार्थियों को ही सही मगर प्रैक्टिकल नॉलेज जरूर दे। हालांकि एक बड़े हॉल में छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात के नियम सिखाने का प्रयास किया जाता है। यह नियम कुछ विद्यार्थी तो ध्यान से सुनते हैं, परंतु कुछ ऐसे होते हैं जिनका ध्यान कक्षा में होता ही नहीं।
हर साल दुर्घटनाएं
यातायात पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक प्रतिवर्ष होने वाली दुर्घटनाओं में छात्रों का प्रतिशत लगातार बढ़ता जा रहा है। यह वे छात्र होते हैं जो यातायात नियमों से अनभिज्ञ हैं। ट्रैफिक सिग्नल पर भी यह छात्र रुकना नहीं चाहते, सड़क पर चलते समय वाहन की स्पीड कितनी होना चाहिए, लाइसेंस होने पर भी यदि वे नाबालिग हैं तो कितने सीसी इंजन के वाहन चला सकते हैं, ये सारी जानकारियां छात्रों को नहीं होतीं।