पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोचिंग के लिए निकला छात्र घर नहीं लौटा, पुलिस ने दर्ज की मामला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. अधारताल थानांतर्गत सुबह घर से कोचिंग के लिये निकले 14 वर्षीय छात्र के अपहरण होने का मामला सामने आया है। इस मामले की रिपोर्ट छात्र के परिजनों ने पुलिस में दर्ज करा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर भड़पुरा निवासी रामनरेश पटेल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि बुधवार को उनका बेटा आयुष पटेल सुबह 6 बजे कोचिंग के लिए कांचघर के लिये निकला था, दोपहर तक आयुष के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजनों ने जब कोचिंग जाकर पता लगाया तो वहां पता चला कि छात्र कोचिंग में भी नहीं आया था।
पीड़ित परिजनों ने आयुष के दोस्त व रिश्तेदारों सभी जगह उसकी खोजबीन की, लेकिन उनके हाथ खाली रहे। आयुष के परिजनों ने उसके अपहरण होने की आशंका व्यक्त की। पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता छात्र की तलाश शुरू कर दी है।