पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीस दिन में नवविवाहिता को जलाया, परिजनों ने थाने में किया हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. पिपरिया निवासी एक युवती को आग से जलने के बाद इलाज के लिए एमएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत होने पर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
अस्पताल में विवाहित महिला की मौत होने से दु:खी परिजनों ने काफी देर हंगामा किया, उसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कोरबा निवासी देवेन्द्र ने आरोप लगाया कि उसकी बहन पूजा ठाकुर का विवाह 16 जनवरी को मबई पिपरिया निवासी नरेन्द्र के साथ हुआ था। शादी के बाद प्रताड़ना के चलते उसकी बहन 2 फरवरी को संदिग्ध हालात में जल गई थी। गंभीर रूप से झुलसी उसकी बहन को ससुराल वाले अस्पताल छोड़कर भाग गये थे।