पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल आरक्षण केन्द्र के दो काउंटर बंद, कटौती से लोगों का बढ़ गया आक्रोश

रेल आरक्षण केन्द्र के दो काउंटर बंद, कटौती से लोगों का बढ़ गया आक्रोश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर। पमरे रेल आरक्षण केन्द्र के दो काउंटरों को अचानक बंद कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा में हुई इस कटौती से लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। एक साथ दो काउंटरों को बंद कर दिये जाने से पीआरएस में टिकट कराने आए मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पीआरएस के काउंटरों मे से 7 नंबर काउंटर को एक शिफ्ट में और 8 नंबर के काउंटर को दोनों शिफ्टों में बंद किया गया है। जबलपुर पीआरएस के काउंटरों में एक को इंक्वॉयरी और 2 नंबर के काउंटर को शादी पार्टी के अलावा व्हीआईपी और तमाम तरह के कन्सेशन से जुड़ीं टिकटों के लिये सुरक्षित रखा गया है। यानि मुख्यालय के रेल आरक्षण केन्द्र में अब सिर्फ 5 काउंटरों पर ही टिकटें बनाई जा रही हैं।
और काउंटर निशाने पर- जबलपुर रेल आरक्षण केन्द्र के बाद मंडल के दुसरे स्टेशनों के पीआरएस भी निशाने पर हैं। रेलवे ने इसी तरह और काउंटरों को बंद करने की तैयारियां कर ली हैं। बताया जाता है कि मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, सागर, रीवा स्टेशन के रिजर्वेशन कार्यालय के कुछ काउंटरों को बंद किया जा सकता है।पी-1
पीआरएस में 4 सीआरएस- रेलवे के मुख्य आरक्षण केन्द्र में मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक सीआरएस की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। पीआरएस में तैनात सभी सीआरएस को अलग-अलग दूसरे कामों में लगा दिया गया है। रिजर्वेशन कार्यालय में सीआरएस की तैनात लंबी फौज में से कुछ मधुर संगीत की धुन का लुत्फ उठाने मौके की ताक में रहते हैं। इंक्वाॅयरी कम रिजर्वेशन सुपरवाइजर ईसीआरसी कर्मी की कमी का हवाला देकर रेलवे टिकट काउंटरों को बंद करने पर उतारू हो गई है, लेकिन पश्चिम मध्य रेल के जोन कार्यालय में आराम-पसंद ईसीआरसी कर्मियों की धीरे-धीरे फौज जमा हो गई है।