पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two Young Men Disappeared From The Town Of Jaunpur

जौनपुर के दो युवक शहर से गायब, कॉलेज संचालक पर जताया हत्या का संदेह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर। यूपी के जौनपुर से शहर आए दो युवक गायब हो गए। युवकांे की तलाश करते हुए उनके परिजन शनिवार को ओमती थाने पहंुचे और दोनों की हत्या का संदेह जताते हुए िशकायत की। पीड़ित परिवार ने एक िनजी कॉलेज संचालक पर हत्या करने की आशंका जताई है, िजसको लेकर पुलिस गहन तफ्तीश कर रही है।
शनिवार को ओमती थाने पहुंचे जौनपुर यूपी थाना बांका िनवासी जयप्रकाश िसंह ने बताया िक उसके भाई ज्ञानप्रकाश का संपर्क शहर के नवाम्बे कॉलेज संचालक राकेश पांडे से दो वर्ष पूर्व हुआ था। राकेश पांडे ने ज्ञान के साथ गांव के कई युवकांे को बीएड की िडग्री दिलाने का वादा िकया था।
िजसके बाद ज्ञान के साथ गांव के करीब 15 युवकों ने करीब 18 लाख रुपया राकेश पांडे को िदया था। लेकिन दो साल बीत जाने के बावजूद न तो िकसी को डिग्री िमली न ही पैसा लौटाया गया। जयप्रकाश ने बताया िक चूंिक राकेश पांडे से गांव के युवकाें की बातचीत कराने वाला ज्ञानप्रकाश था, लिहाजा सभी लोग उससे पैसा वापस दिलवाने के लिए दबाव बना रहे थे।
जय प्रकाश के अनुसार कई बार फोन करने के बाद जब ज्ञानप्रकाश ने राकेश से कहा िक वो उसके खिलाफ पुलिस में िशकायत करेगा तो 1 सितम्बर को राकेश ने फोन करके उसे जबलपुर बुलाया था। जिसके बाद ज्ञान अपने मित्र सेवालाल के साथ जबलपुर के लिए रवाना हुआ था।
जय प्रकाश ने बताया िक ज्ञानप्रकाश ने आखिरी बार 3 िसतम्बर को उसे फोन लगाकर बताया था िक वो और सेवालाल रसल चौक िस्थत शांतिवन गेस्ट हाउस नाम की होटल में ठहरे हुए हैं, लेकिन उसके बाद न तो दोनों का फोन आया न ही िकसी तरह से संपर्क हुआ। जय प्रकाश के मुताबिक कई दिन इंतजार करने के बाद वे लोग ज्ञान व सेवालाल की तलाश करने शहर आए हैं।
जय प्रकाश ने नबाम्वे कॉलेज के संचालक राकेश पांडे पर पैसा हड़पकर उसके भाइयों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ितांे की िशकायत पर आेमती पुलिस ने राकेश पांडे को बुलाकर थाने मंे करीब एक घंटे तक पूछताछ की, हालांिक पुलिस का कहना है िक िफलहाल गुमशुदगी दर्ज करके िवस्तृत जांच की जा रही है।