पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • University Officials Said The Woman Drank The Poison

विश्वविद्यालय में महिला कर्मी ने पिया जहर, विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पिछले दिनों 39 कर्मचारियों के तबादले किये गये थे। स्थानांतरण से असंतुष्ट एक महिला कर्मी आज अपनी व्यथा सुनाने कुलसचिव के पास गई थी। कुलसचिव द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने से महिला ने जहर का सेवन कर लिया। महिला की स्थिति िबगड़ती देख उसे तत्काल विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में कार्यरत निम्न वर्गीय लिपिक श्रीमती ममता केवट का तबादला महिला अनुसंधान केन्द्र में िकया गया था। लिस्ट जारी होने के बाद आज महिला कर्मी अपनी शिकायत लेकर दोपहर में कुलसचिव से िमलने पहंुची थी, महिला कर्मी ने अपनी व्यथा अधिकारी को बताई, जिसके बाद उन्होंने कहा िक प्रक्रिया के तहत ही ये स्थानांतरण िकये गये हैं। महिला को न जाने कौन सी बात खराब लगी और वह कार्यालय से बाहर िनकल आई और उसने जहर का सेवन कर िलया।
महिला कर्मी िफर कुलसचिव के कक्ष में पहुंची और बताया कि उसने जहर खा िलया है। महिला की बात सुनते ही कर्मी और अधिकारी हक्का-बक्का रह गये। आनन-फानन में सिविल लाइन पुलिस को सूचना देने के बाद एम्बुलेंस बुलवाई गई। महिला को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। डाॅक्टरों का कहना है िक महिला ने क्या खाया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
दो कर्मियों पर प्रताड़ना का अारोप

महिला कर्मी ने पुलिस को दिये बयान में परीक्षा विभाग में पदस्थ कर्मी प्रभात श्रीवास्तव और राकेश श्रीवास्तव पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। जांच अधिकारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया िक महिला की शिकायत के बाद हमने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों को भी कर्मी ने अपनी शिकायत सौंपी है।
हरसंभव मदद की जाएगी

नियमानुसार ही महिला का भी स्थानांतरण िकया गया था। वह शिकायत लेकर आई थी, उसके बाद उसने जहर खाने की बात कही, िजस पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को भी हमने सूचना दे दी है। मैं खुद अस्पताल गया था और डाॅक्टरों से िमलकर महिला के इलाज के संबंध में चर्चा की। इलाज में जहां तक संभव होगा महिला कर्मी की मदद की जाएगी।
-डाॅ. मगन सिंह अवास्या, कुलसचिव, रादुविवि