पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से ट्रेनों का ब्यौरा, चौथे प्लेटफार्म पर मिलेगी हाइटेक सुविधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर स्टेशन पर रेलवे इंक्वायरी का तरीका बदल गया है। रविवार से इस हाइटेक सुविधा का शुभारंभ किया गया। जानकारों का कहना है िक शुुरूआती दौर में इसे जबलपुर से शुरु किया जा रहा है। बेहतर परिणाम आने पर जल्द ही इस तरह की सर्विस देश के अन्य स्टेशनों पर भी शुरू की जाएगी। रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा दिये जाने की दिशा में सीनियर डीसीएम राजेश शर्मा द्वारा पिछले तीन माह से लगातार प्रयास किये जा रहे थे। वीडियो आधारित रेलवे की इस पूछताछ सेवा के दौरान यात्रियों के सवाल से लेकर इंक्वायरी क्लर्क के जवाब तक को रिकॉर्ड किया जाएगा।
बटन दबाते ही जानकारी
प्लेटफार्म क्रमांक 4 के पूछताछ केन्द्र पर स्टैन्ड माइक रखा गया है। किसी भी यात्री द्वारा माइक की बटन दबाकर ट्रेन की जानकारी लियेे जाने पर समीप लगे साउंड बाक्स से पल भर में जवाब मिल जाएगा। इस पूरे सिस्टम को एक नंंबर प्लेटफार्म से आपरेट किया जाएगा।
चार कर्मियों की बचत
पूछताछ केन्द्र में इस सिस्टम के पहले चार रेल कर्मचारियों को डयूटी पर लगाया गया था, लेकिन आधुनिक तकनीकी सिस्टम तब्दील कर दिये जाने के बाद सभी रेल कर्मियों को वहां से अलग कर बुकिंग काउंटरों पर जरूरत के हिसाब से तैनात कर दिया गया है।
परेशान नहीं होंगे यात्री
वीडियो आधारित सिस्टम शुरू हो जाने से जहां यात्रियों को आसानी से जानकारी मिल सकेगी, तो वहीं रेलवे इंक्वायरी मे लगे कर्मियों को यात्री सेवा में किसी और स्थान पर लगाया जा सकेगा। इस प्रयोग के सफल होेते ही मंडल के अन्य स्टेशनों पर इस सेवा का जल्द विस्तार किया जाएगा। - राजेश शर्मा, सीनियर डीसीएम