जबलपुर. बेलबाग थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसे ब्लैकमेल कर एक लाख रुपयों की मांग करने और पैसे न मिलने पर फेक आईडी बनाकर युवती की अश्लील फोटो लोड कर बदनाम किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारों के अनुसार
मोबाइल शॉप चलाने वाला आरोपी युवती पर
धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव भी बना रहा था।
जैसे ही उसे युवती की शादी होने की खबर लगी, उसने उसकी अश्लील फोटो युवती के ससुराल वालों को भी पोस्ट कर दी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फूटाताल क्षेत्र में रहने वाले राशिद खान का क्षेत्र में मोबाइल शाॅप है।
उसने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से जान-पहचान बढ़ाई और फिर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके बाद उसने लड़की की कुछ आपत्तिजनक फोटो बनाई और फर्जी आईडी बनाकर फोटो लोड कर दी। युवती को जब इस बात की भनक लगी तो उसने अपने परिजनों को अवगत कराया।
जानकारी मिलने पर परिजनों ने उससे समझाइश दी तो उसने बेलबाग पुलिस से याराना होने की बात कहते हुए परिजनों को धमकाना शुरू कर दिया। मामला बढ़ने में बीती रात परिजन जब थाने पहुंचे तो बामुश्किल पुलिस ने मामला दर्ज किया।
इसके बाद थाने में हंगामा होने की स्थिति में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी राशिद खान को हिरासत में लिया और उसके पास से लैपटाॅप, सीडी मोबाइल सिमें व अन्य सामग्री जब्त की है।
युवती का विवाह तोड़ने की कोशिश
थाने पहुंचे परिजनों द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया िक उनकी बेटी का विवाह तय हो गया और जल्दी ही शादी होने वाली है। इसकी जानकारी जब राशिद को लगी तो उसने पैसों के लिये दबाव बनाया, लेकिन जब उसे पैसे नहीं मिले तो उसने लड़की के ससुराल वालों को आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने की धमकी दी।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
आरोपी द्वारा 1 लाख की मांग कर युवती को ब्लैकमेल किये जाने की शिकायत को लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना था कि आरोपी को बेलबाग पुलिस को संरक्षण था। उसकी दुकान पर अक्सर थाने के कुछ दबंग हवलदार, सिपाहियों का आना-जाना होता था। उनकी धौंस दिखाकर आरोपी युवती के परिजनों को बदनाम करने की धमकी दे रहा था।
धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया
इस संबंध में बेलबाग पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती को ब्लैकमेल कर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इसकी तैयारी भी उसने कर ली थी और युवती की मार्कशीट व अन्य दस्तावेजों में उसका नाम बदलकर रेहाना बेग करवा दिया था।
आरोपी हिरासत में, जांच जारी
युवती को परेशान कर ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी। उक्त शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी राशिद खान को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। एसपीएस बघेल, टीआई