पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Wife Daughter Killed Himself Does Suicide Jabalpur Madhya Pradesh

पत्नी-बेटी की हत्या कर खुद खाया जहर, बेटी पर थी बुरी नजर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जबलपुर. अधारताल थाना क्षेत्र स्थित विनोबा नगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसकी बेटी की बका व लोहे के पाइप से हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड के बाद उसने आत्मग्लानिवश जहर का सेवन कर लिया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया। प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी अपनी बेटी पर बुरी नजर रखता था, इसी के चलते उसने दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया है।

इस संबंध में टीआई संजय शर्मा ने बताया कि प्रात: लगभग पौने 10 बजे राजेन्द्र पराग निवासी लालमाटी घमापुर ने आकर सूचना दी कि बीती रात्रि सुरेन्द्र रजक ने मोबाइल पर फोन कर बताया कि विनोबा नगर में रहने वाला तुम्हारा साला संजू सिटी अस्पताल में भर्ती है। सूचना पाकर वह सिटी अस्पताल पहुंचा तो देखा कि संजू जहरीली वस्तु का सेवन करने के कारण बेहोशी की हालत में था। आज सुबह पुन: वह अपने साथी मुकेश एवं चमन के साथ सिटी अस्पताल देखने पहुंचा, जहां संजू की हालत कुछ ठीक थी। उसने संजू से बोला तुमने ऐसा क्यों किया तो उसने अपने साले की तरफ इशारा करके बताया कि पत्नी निशा व बेटी की हत्या करके जहर खा लिया था।

घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मकान के पहले कमरे में ही खून से लथपथ मां-बेटी मृत पड़ी थीं, जिनके सिर पर चोट के निशान थे। पास ही एक लोहे का पाइप पड़ा था, जिसमें खून लगा हुआ है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुए आरोपी पति संजू उर्फ संजय ठाकुर के विरुद्ध धारा 302 भादंवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

उधर घटना की जानकारी मिलने पर एसपी हरिनारायणाचारी मिश्र, एएसपी अमरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। वहां मृतका निशा की मां पुष्पा बाई ने उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि मृतका निशा का 9 वर्ष का एक बेटा सृजल भी है, जिसे आरोपी अपने किसी रिश्तेदार के घर छोड़ आया था।

कत्ल के बाद ताला जड़ा- आरोपी के बहनोई ने बताया कि अस्पताल में उसके साले ने कमरे में ताला जड़ दिया था। अस्पताल में उसने पास में रखी चाबी की तरफ इशारा करके बताया तो वह एवं चमन चाबी लेकर विनोबा नगर संजू के घर पहुंचे, जहां पर ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर देखा तो पहले कमरे में फर्श पर संजू की बेटी सोनम एवं पत्नी निशा फर्श पर मृत पड़ी थीं, जिनके सिर पर चोट थी और आसपास खून फैला था।

पहले पति की बेटी

पूछताछ के दौरान मृतका निशा की मां कंचनपुर निवासी पुष्पा शर्मा ने बताया कि ऑटो चलाने वाले संजू ने करीब 15 साल पहले शादीशुदा निशा से प्रेम विवाह किया था। निशा के पहले पति रामू से उसे एक बेटी सोनम थी, जिसे शादी के वक्त वह अपने साथ लेकर आई थी। सोनम की उम्र इस समय लगभग 17 वर्ष है। आरोपी संजू बेटी पर बुरी नजर रखता था और कुछ समय पूर्व बेटी ने अश्लीलता करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करवा दिया था। उधर आरोपी का कहना था कि उसकी बेटी कहीं भी घूमती है, लगातार मोबाइल पर बातें करती है, अगर वह कुछ कहता था तो निशा उसका पक्ष लेती थी। उसे बेटी के चरित्र पर संदेह था, इसी के चलते उसने दोनों की हत्या कर दी।

आरोपी की हालत सुधरने पर होगी पूछताछ

अधारताल थाना क्षेत्र में पत्नी व बेटी की हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ हत्या का मामल दर्ज किया है। वारदात के बाद उसने जहर का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी हालत नाजुक है। हालत में सुधार होने पर हत्या के कारणो का पता लगाने पूछताछ की जाएगी।

-अमरेन्द्र सिंह, एएसपी