जबलपुर. उखरी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित स्टेंट बैंक काॅलोनी में रहने वाले एक अधेड़ ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी सोकर उठी तो उसने पति को फंदे पर झूलता देखा और चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में लिया।
प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी के चलते आत्मघाती कदम उठाया जाना बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय सुनील प्रधान अपनी पत्नी और दो बेटियों उम्र 23 व 12 वर्ष के साथ रहता था, वह पेपर एजेंसी चलाने के अलावा स्कूल वैन भी चलाता था, बीती रात सुनील अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोने चला गया था, सुबह पत्नी उठी तो देखा कि उसका पति फांसी के फंदे पर झूल रहा है।