पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जल्द मिलने वाली है जबलपुर को सौगात, पहले यहां से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर | एयर सेवाओं के क्षेत्र में बहुत जल्दी जबलपुर को सौगात मिलने वाली है। यहां से देश की सरकारी हेलीकॉप्टर सेवा पवन हंस शुरु होने जा रही है। पवन हंस के हेलीकॉप्टर जबलपुर से बांधवगढ़ के टाइगर रिजर्व और कान्हा किसली नेशनल पार्क तक पर्यटकों को पहुंचाएंगे। यहां से खजुराहों के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरु की जा रही है। गुरुवार को केंद्रीय उड्डनमंत्री अशोक गजपति राजू की अगुवाई में एयर लाइंस कंपनियों के प्रतिनििधयों और राज्य के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।