पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंद होगा लोकसेवा केंद्र मेघनगर

बंद होगा लोकसेवा केंद्र मेघनगर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी ने लोकसेवा केंद्र मेघनगर को बंद करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को उन्होंने केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। केंद्र पर अप्रैल 2015 से अब तक के हजारों की संख्या में बने हुए जाति प्रमाण-पत्र रखे हुए हैं। कुछ आवेदन ऐसे भी पड़े हुए हैं, जिन्हें ऑन लाइन दर्ज ही नहीं किया गया। इस पर लोकसेवा केंद्र संचालक को जमकर फटकार लगाई। साथ ही शासन की मंशानुसार संबंधित हितग्राहियों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध नहीं करवाने पर लोक सेवा केंद्र को बंद करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...