पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उधार के हेलमेट से चला रहे हैं काम, किराये पर भी मिल रहे

उधार के हेलमेट से चला रहे हैं काम, किराये पर भी मिल रहे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरे भैया...जरा अपना हेलमेट तो देना, बस दो मिनट में पेट्रोल डलवा कर वापस देता हूं। अरे छोटू पेट्रोल डलवाने के लिए हेलमेट चाहिए, कितने रुपए लगेंगे। इस तरह का नजारा रोजाना शहर के पेट्रोल पंपों पर दिखाई दे रहा है। शासन द्वारा हेलमेट की अनिवार्यता करने के बाद लोगों ने भी तरकीब ढूंढ ली है और हेलमेट उधार मांगकर पेट्रोल डलवा रहे हैं तो किसी ने इसे अपनी कमाई का जरिया भी बना लिया है।

पेट्रोल पंप पर इन दिनों हेलमेट मांगने के दृश्य आम है। शहर के पांचों पेट्रोल पंप संचालकों ने बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देना बंद कर दिया। इसके बाद भी लोग हेलमेट लगाने को लेकर जागरूक नहीं है। वे हेलमेट का इस्तेमाल सिर्फ पेट्रोल भराने तक ही कर रहे हैं। इसके बाद हेलमेट या तो डिक्की में रख लिया जाता है या फिर बाइक पर टांग दिया जाता है। इससे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि वाहन चालक धोखा किसे दे रहे हैं खुद को या प्रशासन को। आलम यह है कि एक ही हेलमेट से 10 से 15 लोग पेट्रोल भरा रहा हैं। यदि किसी ने हेलमेट ना भी दिया तो पेट्रोल पंप के पास ही किराये पर भी हेलमेट उपलब्ध है। कुछ पेट्रोल पंप पर तो बाकायदा पेट्रोल भराने आने वाले लोगों को 10 रुपए में किराये पर हेलमेट उपलब्ध करा रहे हैं। गुरुवार को भास्कर ने शहर के पेट्रोल पंप पर हेलमेट को लेकर नजर आने वाले दृश्यों को अपने कैमरे में भी कैद किया।

सोश्यल मीडिया पर इस तरह वायरल हो रहा हेलमेट

नया आदेश जारी किया गया है कि हेलमेट नहीं पहनने वालों को अब पोहा-जलेबी भी नहीं मिलेगी।

ब्रेकिंग न्यूज : नए आदेश के मुताबिक अब बिना हेलमेट पंचर भी नहीं पकाया जाएगा।

हेलमेट नहीं पहनेंगे पर फोन पर कवर व स्क्रीन गार्ड लगवाएंगे। सिर फट जाए, मोबाइल को खरोंच तक नहीं आनी चाहिए।

वाहन चालक 10 रुपए में भी कर रहे हैं भाव
ये देखिए बगैर हेलमेट वाले पेट्रोल डलवाने के लिए कर रहे कैसे-कैसे जतन
खबरें और भी हैं...