पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नि:शक्तजनों का परीक्षण, 24 को मिलेंगे उपकरण

नि:शक्तजनों का परीक्षण, 24 को मिलेंगे उपकरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेटलावद में लगा अनुभूति शिविर, प्रभारी कलेक्टर भी निरीक्षण करने पहुंचे

भास्कर संवाददाता| पेटलावद

शासन की योजनाओं के लाभ से छूटे हुए नि:शक्तजनों को चिन्हित कर उन्हें उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में अनुभूति शिविर लगाया गया। शिविर में प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी पहुंचे। उन्होंने आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने नि:शक्तजनों से चर्चा की और शिविर में मिलने वाले लाभ के बारे में पूछा। शिविर में 77 ग्राम पंचायतों से आने वाले नि:शक्तजनों के पंजीयन के लिए 10 काउंटर बनाए गए थे। शिविर में उपस्थित हुए नि:शक्तजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करने मेडिकल बोर्ड बैठा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में आए नि:शक्तजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इन्हें 24 फरवरी को आयोजित शिविर में आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर, एसडीएम सीएस सोलंकी, जनपद पंचायत सीईओ वीएस रावत, तहसीलदार वीएस कलेश, नायब तहसीलदार एएस कनेश सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

ग्राम कुंडाल में रहने वाली अमरी पिता गवजी गरवाल (35) भी अनुभूति शिविर में अपने पिता के साथ पहुंची। जब उनसे चर्चा की तो उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया वह बचपन से नि:शक्त है और इस कारण वह पढ़ाई भी नहीं कर सकी। उसे बचपन से शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिला। पिता गवजी पेटलावद से लेकर झाबुआ तक के अधिकारियो के पास उनकी नि:शक्ता के लिए गए लेकिन अधिकारियों योजनाओं का लाभ नहीं दिया।

मेघनगर. शिविर में ग्रामीणों से चार्चा करते प्रभार कलेक्टर चौधरी।

...और इधर मेघनगर में 61 पंचायतों से पहुंचे नि:शक्तजन
खबरें और भी हैं...