पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले से पांच हजार किसानों को शेरपुर ले जाने का लक्ष्य

जिले से पांच हजार किसानों को शेरपुर ले जाने का लक्ष्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले से पांच हजार किसानों को शेरपुर ले जाने का लक्ष्य

झाबुआ|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 फरवरी को सीहोर जिले के ग्राम शेरपुर में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिले से भी बड़ी संख्या में किसान जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष विजय बहादुरसिंह उमरकोट व जिला महामंत्री जवसिंह परमार ने बताया 5 हजार किसान सम्मेलन में ले जान का लक्ष्य है। किसान मोर्चा के पदाधिकारी अंचल के गांवों में घर-घर जाकर किसानों से शेरपुर चलने का आह्वान कर रहे हैं। सम्मेलन में जाने के लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। झाबुआ विधानसभा के लिए लाला गुंडिय़ा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, थांदला विधानसभा के लिए जवसिंह परमार जिला महामंत्री व पेटलावद विधानसभा के लिए किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष विजय बहादुरसिंह उमरकोट को दायित्व सौंपा गया है। तीनों प्रभारियों द्वारा ग्रामीण अंचलों में सतत भ्रमण किया जाकर किसानों को प्रदेश व केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे मे जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में 18 फरवरी को शेरपुर पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।

खबरें फटाफट
खबरें और भी हैं...