चांदी के जेवरात व नकदी चोरी
चांदी के जेवरात व नकदी चोरी
झाबुआ| काकनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम चोखवाड़ा में बदमाशों ने ग्रामीण चतरा पिता भूरा वसुनिया के घर को निशाना बनाया। उन्होंने घर में घुसकर पेटी में रखे चांदी के दो कड़े, एक साकली, 2 हजार रुपए नकद और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
चार जुआरी गिरफ्तार
झाबुआ| रायपुरिया पुलिस ने जुआ खेलते हुए आरोपी बगदीराम पिता कोदरदास निवासी चारणकोटला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2800 रुपए व ताशपत्ती बरामद किए। रायपुरिया थाने में मामला दर्ज किया गया।