घर के बाहर खड़ी जीप में आग लगाई
घर के बाहर खड़ी जीप में आग लगाई
झाबुआ| ग्राम पीलियाखदान में ग्रामीण हकरू पिता वसना हटीला की जीप (एमपी 45 बीबी 0767) में आरोपी हेमचंद डामोर ने आग लगा दी। पड़ोसियों ने उसे बुझाया। हकरू ने आशंका जताई कि रंजिश में हेमचंद ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। कालीदेवी थाने में मामला दर्ज किया गया।