पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूखा राहत राशि वितरण का मुद्दा संसद में उठाएंगे भूरिया

सूखा राहत राशि वितरण का मुद्दा संसद में उठाएंगे भूरिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूखा राहत राशि वितरण का मुद्दा संसद में उठाएंगे भूरिया

झाबुआ|
जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य द्वारा सीसीबी में किसानों को राहत राशि वितरित किए जाने के मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेसी सांसद कांतिलाल भूरिया ने रविवार को बयान जारी कर कहा केवल वाहवाही लूटने के लिए मुट्ठीभर किसानों को राहत राशि के वितरण का नाटक किया गया। उन्होंने इस मुद्दे को संसद में भी उठाने की बात कही है। भूरिया ने बताया झाबुआ जिले के सिर्फ 312 गांवों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। जबकि पूरा जिला सूखाग्रस्त है। इसी तरह आलीराजपुर के सूखाग्रस्त गांवों की संख्या नहीं बताई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि झाबुआ जिले में जो राहत राशि आवंटित की गई है, उसमें भाजपा से जुड़े किसान कार्यकर्ता व बिचौलियों को लाभ दिया गया है।

खबरें और भी हैं...